अमेरिका में लापता हुए भारतीय छात्र की मौत, 6 दिन बाद मिला शव

Indian student Saket found dead in California America (1)

साकेत श्रीनिवासैया की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

अमेरिका में लापता हुए भारतीय छात्र की मौत, 6 दिन बाद मिला शव

 

नई दिल्ली | अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र का शव मिला है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय साकेत श्रीनिवासैया के रूप में हुई है. वह छह दिन से लापता थे.

साकेत मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में पढ़ रहे थे.

उनको आखिरी बार 9 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था. इसके बाद उन्हें खोजने के लिए पूरे शहर में अभियान चलाया गया.

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस ने साकेत का शव बरामद कर लिया है. दूतावास ने कहा कि परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सभी औपचारिकताओं में सहयोग का भरोसा दिया.

जब साकेत की खोजबीन की जा रही थी तब उनका बैकपैक विश्वविद्यालय के नजदीक टिल्डेन क्षेत्रीय पार्क के पास मिला था. उसके बैगपैक में पासपोर्ट और लैपटॉप था.

साकेत आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र थे और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा श्री वाणी शिक्षा केंद्र, बेंगलुरु से पूरी की थी. उनकी लंबाई लगभग छह फुट एक इंच थी, वजन करीब 160 पाउंड और उनके छोटे काले बाल एवं भूरी आंखें थीं.

वह ‘हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम’ से जुड़े एक पेटेंट के छह आविष्कारकों में शामिल थे. उनके मित्रों और सहकर्मियों ने उन्हें तेज बुद्धि, विनम्र, प्रतिभाशाली और भरोसेमंद व्यक्ति बताया है.

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने आश्वासन दिया है कि इस कठिन समय में परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!