मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब की सनसनीखेज हत्या, सरेआम मारी गई 10 से ज्यादा गोलियां
वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)
मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब की सनसनीखेज हत्या, सरेआम मारी गई 10 से ज्यादा गोलियां
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक सनसनीखेज गैंगवार की वारदात सामने आई है. यहां माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और शूटर रहे – मोहम्मद शोएब किदवई उर्फ बॉबी की असैनी मोड़ पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ जेलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी शोएब किदवई आज दोपहर अपनी बलेनो कार से लखनऊ से वापस लौट रहा था. तभी घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर करीब 10 गोलियां दाग दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
सरेआम हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. यहां से कारतूस के खाली खोखे बरामद हुए हैं. हालांकि, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार होने में सफल रहे. हमला किसने किया अभी यह स्पष्ट नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद शोएब का अतीत आपराधिक था लेकिन बताया जा रहा है कि बाद में उसने अपराध की दुनिया छोड़ वकालत शुरू कर दी थी. पुलिस इस पूरी घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है.
Hindi Post Dot In
