रुसी राष्ट्रपति का बड़ा फैसला, उठाया कड़ा कदम
फाइल फोटो | आईएएनएस
रुसी राष्ट्रपति का बड़ा फैसला, उठाया कड़ा कदम, BIG NEWS
रूस ने अमेरिकी टेक दिग्गज मेटा को बड़ा झटका देते हुए लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर देशव्यापी प्रतिबंध लगा दिया है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, यह कार्रवाई मेटा द्वारा रूसी कानूनों का पालन न करने के कारण की गई है.
व्हाट्सएप पर पाबंदी के साथ ही रूस अब अपने स्वदेशी प्लेटफॉर्म ‘MAX’ को बढ़ावा दे रहा है. ‘MAX’ स्थानीय प्लेटफार्म है.
हालांकि, आलोचकों का मानना है कि ‘MAX’ ऐप के जरिए सरकारी निगरानी बढ़ सकती है, जबकि अधिकारियों ने इसे नागरिकों की सुविधा के लिए विकसित एक सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर बताया है.
वर्तमान में रूस में व्हाट्सएप के डोमेन ब्लॉक कर दिए गए हैं और अब वहां इस सेवा का उपयोग केवल वीपीएन (VPN) के माध्यम से ही संभव है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब रूस यूक्रेन युद्ध के बीच अपने स्वतंत्र ‘कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर’ को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
