पाकिस्तान में धमका और दहशत: 31 की मौत, 169 घायल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भीषण धमाका हुआ है. शुक्रवार को तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजात-उल-कुबरा में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 169 से अधिक लोग घायल हैं. घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
यह धमाका उस वक्त हुआ जब परिसर में नमाजियों की भारी भीड़ जमा थी. इस कारण हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
इस घटना के तुरंत बाद पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने इलाके को सील कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. शुरुआती जांच इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है लेकिन अधिकारी फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हमले के सटीक स्वरूप की पुष्टि करेंगे.
Blast near #Pakistan Mosque during friday Namaz
15 Killed, 80 injured in suicide bombing at a shrine in #Islamabad
A suicide bomber detonated explosives at the main gate of a Shia shrine in Islamabad’s Shehzad Town
Blast occurred at Tarlai Imambargah while… pic.twitter.com/S1W6YohJ5g
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) February 6, 2026
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना को “मानवता के खिलाफ अपराध” करार देते हुए देश के युवाओं से घायलों के लिए रक्तदान करने की अपील की है.
इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर धमाका हुआ था जिसकी जिम्मेदारी टीटीपी (TTP) से अलग हुए गुट जमात-उल-अहरार ने ली थी.
फिलहाल इस ताजा हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है. यह हमला विशेष रूप से शिया समुदाय के सभा स्थल ‘इमाम बारगाह’ को निशाना बनाकर किया गया है, जो मुख्य रूप से धार्मिक प्रवचनों और मजलिसों के लिए उपयोग किया जाता है.
Hindi Post Dot In
