अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों पर किया बड़ा ऐलान
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों पर किया बड़ा ऐलान
ईरान ने अपनी सैन्य शक्ति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अपनी रक्षा नीति को ‘रक्षात्मक’ (Defensive) से बदलकर ‘आक्रामक’ (Offensive) कर लिया है. सेना प्रमुख मेजर जनरल अब्दोलरहीम मूसावी ने आईआरजीसी (इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) की नई अंडरग्राउंड फैसिलिटी का उद्घाटन करते हुए कहा कि घरेलू स्तर पर बनी सभी बैलिस्टिक मिसाइलों को तकनीकी रूप से अपग्रेड कर लिया गया है.
यह अपग्रेड मुख्य रूप से मिसाइलों की सटीकता (Accuracy), मारक क्षमता (Range) और सॉलिड फ्यूल तकनीक पर केंद्रित है. इससे उन्हें कम समय में लॉन्च करना और सटीक हमला करना आसान होगा. यह बड़ा फैसला जून 2025 में इजरायल के साथ हुए 12 दिवसीय युद्ध से मिली सीख के आधार पर लिया गया है.
वर्तमान में ईरान के पास 2000 से 3000 मिसाइलों का सबसे बड़ा जखीरा है जो 2000 किमी तक प्रहार कर सकती हैं.
बता दे कि बैलिस्टिक मिसाइलों को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब ओमान (मस्कट) में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम पर महत्वपूर्ण वार्ताएं चल रही हैं. यहां अमेरिका मिसाइल कार्यक्रम पर अंकुश लगाने का दबाव बना रहा है, वहीं ईरान ने स्पष्ट किया है कि उसकी उन्नत सैन्य क्षमताएं राष्ट्रीय संप्रभुता का हिस्सा हैं और इनसे कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
