भारत टैक्सी ऐप शुरू: बिना सर्ज प्राइसिंग, पारदर्शी किराया और ड्राइवर-फ्रेंडली मॉडल

Bharat Taxi ChatGPT Image Feb 5, 2026, 04_48_44 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

भारत टैक्सी ऐप शुरू: बिना सर्ज प्राइसिंग, पारदर्शी किराया और ड्राइवर-फ्रेंडली मॉडल

 

देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी ऐप” का आज आधिकारिक शुभारंभ हो गया. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विज्ञान भवन में इस स्वदेशी ऐप आधारित टैक्सी प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया. सहकारिता मंत्रालय की यह पहल निजी राइड-हेलिंग कंपनियों – ओला, उबर और रैपिडो के एकाधिकार को चुनौती देने की दिशा में बड़ा पहल मानी जा रही है.

भारत टैक्सी का मॉडल पूरी तरह ड्राइवर-ओनरशिप पर आधारित है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा. इस ऐप पर ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा. वे सिर्फ मामूली दैनिक, साप्ताहिक या मासिक मेंबरशिप शुल्क देकर काम करेंगे. इससे उनकी कमाई पर पूरा नियंत्रण रहेगा. कंपनी का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे और बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा.

भारत टैक्सी ऐप पर ऑटो, कार और बाइक टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होगी. मंत्रालय के अनुसार, अब तक 4 लाख से अधिक ड्राइवर इस सेवा से जुड़ चुके हैं. ऐप की एक अहम विशेषता यह भी है कि इसमें सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी. यानी बारिश, ट्रैफिक या पीक टाइम के नाम पर किराया नहीं बढ़ेगा. किराया पहले से तय और पारदर्शी रहेगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी.

ड्राइवरों के सशक्तिकरण के लिए सरकार भविष्य में लोन सुविधा भी उपलब्ध कराएगी ताकि वे खुद की टैक्सी खरीद सकें. सुरक्षा के लिहाज से भारत टैक्सी ने दिल्ली और गुजरात पुलिस के साथ साझेदारी की है. ऐप में रियल-टाइम ट्रैकिंग, वेरिफाइड ड्राइवर, मल्टीलिंगुअल सपोर्ट और 24×7 कस्टमर केयर जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी. इसे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की भी योजना है.

यह सेवा सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के तहत संचालित होगी जिसे देश की पहली राष्ट्रीय मोबिलिटी कोऑपरेटिव बताया जा रहा है.

भारत टैक्सी सर्विस में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए “बाइक दीदी” जैसी पहलें चलाई जा रही हैं जिनके तहत अब तक 150 से अधिक महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं. महिलाएं अपनी यात्रा के लिए फीमेल राइडर चुन सकेंगी — जो सुरक्षा और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!