आज लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी’ सर्विस, इसमें है कई खासियतें

Taxi ChatGPT Image Feb 5, 2026, 01_35_31 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

मुंबई | केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को ‘भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi) का शुभारंभ करेंगे. यह सहकारी मॉडल पर आधारित भारत का पहला राइड-हेलिंग (टैक्सी बुकिंग) सर्विस एप्लीकेशन है.

‘भारत टैक्सी’ को ड्राइवरों के स्वामित्व वाली एक मोबिलिटी सेवा के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है. यह अपने शुरुआती चरण में ‘जीरो-कमीशन’ (शून्य-कमीशन) मॉडल पर काम करेगी जिसके तहत सवारी से मिलने वाले भुगतान का 100 प्रतिशत हिस्सा सीधे ड्राइवरों के पास जाएगा.

सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों (जिन्हें ‘सारथी’ कहा गया है) को मौजूदा एग्रीगेटर मॉडल के शोषणकारी तंत्र से मुक्त करेगा.

किराया और मुख्य विशेषताएं

किराया दरें: शुरुआती 4 किमी तक न्यूनतम किराया ₹30 होगा. 4 से 12 किमी के लिए ₹23 प्रति किमी और 12 किमी से अधिक की यात्रा के लिए ₹18 प्रति किमी की दर तय की गई है.

मल्टी-मोडल ट्रांजिट: अन्य एप्स की तरह ही भारत टैक्सी को मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं से भी जोड़ा गया है जिससे यात्री एक ही एप के जरिए अपनी पूरी यात्रा प्लान कर सकेंगे.

कोई सर्ज प्राइसिंग नहीं: मौजूदा प्लेटफॉर्म्स के विपरीत, भारत टैक्सी ने ‘सर्ज प्राइसिंग’ (भीड़ के समय अधिक किराया) न वसूलने की योजना बनाई है, हालांकि विशेष परिस्थितियों में ‘डायनेमिक प्राइसिंग’ लागू की जा सकती है.

महिला सशक्तिकरण: मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 150 से अधिक महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं.

बढ़ती लोकप्रियता और सुरक्षा – पिछले दो दिनों से एप पर हर दिन लगभग 40,000 से 45,000 नए उपयोगकर्ता पंजीकरण कर रहे हैं. जनवरी में सहकारिता मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत टैक्सी के पंजीकृत ग्राहकों की संख्या पहले ही चार लाख के पार पहुंच चुकी है.

सुरक्षा के लिहाज से एप में आपातकालीन संपर्क (Emergency Contacts), सुरक्षा टीम से संपर्क और एप के भीतर से ही सायरन सक्रिय करने जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

 

IANS/Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!