सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी वापसी: चांदी ₹32,000 तो सोना …… चढ़ा, गिरावट पर लगा ब्रेक
फोटो: आईएएनएस
सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी वापसी: चांदी ₹32,000 तो सोना …… चढ़ा, गिरावट पर लगा ब्रेक
बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में जारी भारी गिरावट पर मंगलवार को आखिरकार ब्रेक लग गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में ‘तूफानी तेजी’ देखी गई. चांदी, जो सोमवार को गिरकर ₹2.25 लाख के निचले स्तर पर आ गई थी, मंगलवार को कारोबार के दौरान ₹2,57,000 प्रति किलो तक जा पहुंची. हालांकि, दोपहर को यह ₹2,52,000 के आसपास स्थिर हो गई, लेकिन महज दो दिनों में चांदी अपने निचले स्तर से लगभग ₹32,000 महंगी हो चुकी है.
सोने की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है और यह फिर से ₹1.50 लाख के करीब पहुंच गया है. सोमवार को सोना गिरकर ₹1.33 लाख के स्तर पर आ गया था, लेकिन मंगलवार को इसमें करीब ₹5,500 की बढ़त दर्ज की गई. निचले स्तर से तुलना करें तो सोने के भाव में लगभग ₹17,000 की रिकवरी देखने को मिली है. बाजार खुलने के साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,49,485 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया.
इस बड़ी तेजी के बावजूद, सोना और चांदी अभी भी अपने ‘ऑल टाइम हाई’ (All Time High) लेवल से काफी सस्ते मिल रहे हैं. गौर करने वाली बात है कि 29 जनवरी को चांदी ने ₹4.30 लाख और सोने ने ₹1.93 लाख का ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर छुआ था. उस उच्चतम स्तर के मुकाबले चांदी अभी भी करीब ₹1.62 लाख और सोना करीब ₹43,611 सस्ता मिल रहा है. निवेशकों के लिए यह तेजी एक बड़े यू-टर्न की तरह देखी जा रही है.
(नोट – सोने और चांदी में निवेश या खरीददारी करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले ले)
हिंदी पोस्ट डॉट इन
