पैदल जा रहे युवक का सेक्स वर्करों ने किया अपहरण, जबरन ले गई रेड लाइट एरिया, OMG फिर जो हुआ वो….

The Hindi Post

पैदल जा रहे युवक का सेक्स वर्करों ने किया अपहरण, जबरन ले गई रेड लाइट एरिया, OMG फिर जो हुआ वो….

 

कोलकाता | कोलकाता के सोनागाछी इलाके से तीन सेक्स वर्करों को एक युवक का अपहरण कर उससे बड़ी रकम वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वे युवक को इस रेड लाइट एरिया के अंदर ले गई और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. फिर तीनों ने उससे 89,000 रुपये की वसूली की.

पुलिस के अनुसार, तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस वारदात को कैसे अंजाम दिया गया और क्या उन्होंने पहले भी इसी किसी व्यक्ति को निशाना बनाया है.

युवक ने बर्टोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह सोनागाछी के पास से गुजर रहा था, तब कुछ महिलाएं उसे जबरन एक कमरे में खींच ले गई. इसके बाद उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया. उससे पैसों की मांग की गई.

युवक के मुताबिक, जब महिलाओं को पता चला कि उसके पास ज्यादा पैसे नहीं है, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

तीनों महिलाओं ने युवक को धमकी दी कि वे उसके घर वीडियो कॉल कर बता देंगी कि वो इस समय रेड लाइट एरिया में है. यह कह कर सेक्स वर्कर्स ने युवक पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का दबाव डाला. आरोप है कि महिलाओं ने युवक से उसके फोन का गोपनीय पिन और पेमेंट ऐप का पिन जबरन हासिल किया. इसके बाद युवक के खाते से 89,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए. बाद में युवक को छोड़ दिया गया.

घटना के बाद युवक ने बर्टोला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस युवक को अपने साथ रेड लाइट एरिया के उस मकान ले गई जहां वारदात को अंजाम दिया गया था. पीड़ित शख्स ने तीनों आरोपित महिलाओं को पहचान कर लिया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस का कहना है कि सोनागाछी में इस तरह की वारदात पहली बार नहीं हुई है. पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. अब अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या गिरफ्तार महिलाएं पहले की घटनाओं में भी शामिल रही हैं.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!