बिना शादी किए सेक्स करने और शराब पीने पर कपल को सरेआम मिली ऐसी सजा कि देखने वालों की कांप गई रूह

Couple Indonesia sentenced

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

बिना शादी किए सेक्स करने और शराब पीने पर कपल को सरेआम मिली ऐसी सजा कि देखने वालों की कांप गई रूह

 

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में एक प्रेमी जोड़े को बिना शादी के शारीरिक संबंध बनाने और शराब पीने के जुर्म में सार्वजनिक रूप से 140-140 कोड़े मारने की सजा दी गई. यह आचे प्रांत में शरिया कानून लागू होने के बाद से अब तक की सबसे कठोर सजाओं में से एक मानी जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
इंडोनेशिया का आचे एकमात्र ऐसा प्रांत है जहां शरिया कानून लागू है. यहां अविवाहित जोड़ों के बीच शारीरिक संबंध बनाना और शराब पीना कानूनी रूप से जुर्म है. एक प्रेमी जोड़े को इन दोनों नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया. बांदा आचे की शरिया पुलिस के अनुसार, उन्हें 100 कोड़े शादी से बाहर संबंध बनाने के लिए और 40 कोड़े शराब पीने के लिए मारे गए.

सजा के दौरान महिला हुई बेहोश
एएफपी (AFP) की रिपोर्ट के अनुसार, यह सजा एक सार्वजनिक पार्क में दर्जनों लोगों की मौजूदगी में दी गई. बांस की पतली छड़ी से पीठ पर वार किए गए. दर्द इतना असहनीय था कि सजा के दौरान महिला बेहोश हो गई जिसके बाद उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस अधिकारी को भी नहीं बख्शा
इस्लामी कानून (शरिया) तोड़ने के जुर्म में कुल छह लोगों को कोड़े मारे गए जिनमें एक शरिया पुलिस अधिकारी और उसकी महिला साथी भी शामिल है. इन दोनों को एक निजी स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर 23-23 कोड़े मारे गए.

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!