400 मीटर की दूरी के लिए अमेरिकी महिला से टैक्सी ड्राइवर ने वसूले 18 हजार रुपए

Taxi automobile-1845650_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

400 मीटर की दूरी के लिए अमेरिकी महिला से टैक्सी ड्राइवर ने वसूले 18 हजार रुपए…..

 

मुंबई | अमेरिकी महिला से ठगी के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 50 वर्षीय देशराज यादव के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, देशराज यादव ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एक फाइव स्टार होटल तक सिर्फ 400 मीटर की दूरी के लिए महिला से 18 हजार रुपए वसूले थे. यह घटना 12 जनवरी को तब हुई थी जब महिला अमेरिका से मुंबई पहुंची थी.

महिला ने हवाई अड्डे से होटल जाने के लिए टैक्सी ली थी लेकिन ड्राइवर उन्हें सीधे होटल नहीं ले गया. इसके बजाय वह उन्हें अंधेरी (पूर्व) इलाके में करीब 20 मिनट तक घुमाता रहा और फिर उन्हें होटल के सामने उतार दिया. इसके बाद उसने अमेरिकी महिला से 18 हजार रुपये वसूल लिए. महिला ने बताया कि ड्राइवर के साथ एक और व्यक्ति भी था जिसने इस ठगी में मदद की.

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़िता अर्जेंटीना एरियनो ने 26 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी आपबीती साझा की थी. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें टैक्सी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी बताया गया था. यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और एक लाख से ज्यादा बार देखा गया. पोस्ट देखते ही लोगों ने पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की थी.

हालांकि, महिला से सीधे संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन सहार पुलिस (मुंबई) ने 27 जनवरी को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और महज तीन घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि ड्राइवर ने जानबूझकर लंबा चक्कर लगाकर महिला को ठगा.

यह घटना मुंबई में पर्यटकों के साथ ठगी के कई मामलों में से एक है. पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है. विदेशी पर्यटकों से अपील की गई है कि वे हमेशा मीटर से चलें. ऐप आधारित कैब का इस्तेमाल करें या आधिकारिक प्रीपेड टैक्सी चुनें.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!