साथ बैठकर हंस-बोल रहा था परिवार तभी पति बोला- “तुम ‘बंदरिया’ हो..”, तिलमिलाई मॉडल पत्नी ने लगा ली फांसी
मृतका तन्नू सिंह की फाइल फोटो/ (क्रेडिट : सोशल मीडिया)
साथ बैठकर हंस-बोल रहा था परिवार तभी पति बोला- “तुम ‘बंदरिया’ हो..”, तिलमिलाई मॉडल पत्नी ने लगा ली फांसी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के इंदिरानगर में एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला 28 साल की थी.
घटना के पीछे की वजह पति द्वारा मजाक में कहा गया एक शब्द बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, पति राहुल सिंह ने तन्नू (मृतका) को मजाक में “बंदरिया” कह दिया था जिससे आहत होकर उन्होंने यह घातक कदम उठा लिया.
तन्नू मॉडलिंग के पेशे में सक्रिय थीं और अपने लुक्स को लेकर काफी संवेदनशील थीं. उनकी बहन अंजली ने बताया कि बुधवार शाम परिवार एक रिश्तेदार के यहां से लौटा था और सभी हंसी-मजाक कर रहे थे. इसी दौरान पति की बात से नाराज होकर तन्नू अपने कमरे में चली गईं. करीब एक घंटे बाद जब वह खाना खाने के बाहर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा. यहां शव पंखे से लटका हुआ था.
सूचना पर पहुंची इंदिरानगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक संवेदनशीलता से जुड़ा लग रहा है. फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
Hindi Post Dot In
