अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा
अरिजीत सिंह की फाइल फोटो (आईएएनएस)
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा
बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल गायकों में से एक अरिजीत सिंह ने साल के पहले ही महीने में एक ऐसा ऐलान किया है जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह अब आगे से प्लेबैक सिंगर के तौर पर नए असाइनमेंट नहीं लेंगे.
अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने पोस्ट में लिखा- नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं आगे से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया काम नहीं लेने वाला हूं. मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं. यह एक बेहद खूबसूरत सफर रहा.
इस पोस्ट के सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मच गई है.
