अब इस अधिकारी ने दिया इस्तीफा, कहा- “मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में और शंकराचार्य के बयान के विरोध में रिजाइन कर रहा हूं….”

Prashant Kumar Singh (1) (1)

अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

अब इस अधिकारी ने दिया इस्तीफा, कहा- “मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में और शंकराचार्य के बयान के विरोध में रिजाइन कर रहा हूं….”

 

अयोध्या से एक चौंकाने वाला प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मान में एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना पद त्याग दिया है. जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी से आहत होकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है. बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के ठीक बाद हुई इस घटना ने प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

इस पूरे मामले के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

इस्तीफे की मुख्य वजह: डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी को अपने इस्तीफे का आधार बताया है.

नेतृत्व के प्रति निष्ठा: उन्होंने अपने दो पन्नों के त्यागपत्र में लिखा कि वह जिस राज्य का नमक खाते हैं, उसके लोकतांत्रिक रूप से चुने गए मुखिया का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते.

मानसिक पीड़ा: प्रशांत कुमार सिंह ने उल्लेख किया कि वह पिछले तीन दिनों से इस टिप्पणी के कारण मानसिक रूप से आहत थे, जिसके कारण उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया.

सामाजिक सेवा का संकल्प: उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा छोड़ने के बाद वह अपने निजी संसाधनों से समाज सेवा का कार्य करेंगे.

अधिकारी का प्रोफाइल: प्रशांत कुमार सिंह अयोध्या संभाग में संभागीय उप आयुक्त (राज्यकर विभाग) के पद पर साल 2023 से तैनात है.

बरेली का पिछला मामला: इस घटना से ठीक एक दिन पहले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया. उन्होंने यूजीसी के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ हुई कथित घटनाओं से इस्तीफा देने की बात कही थी.

 

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!