सुहागरात को उठा दुल्हन के पेट में दर्द और फिर कुछ ही घंटो के बाद हुआ बच्ची का जन्म, हैरान करने वाले मामला चर्चा में

Newly Married Couple ChatGPT Image Jan 26, 2026, 03_44_37 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

शादी की दुल्हन को उठा पेट में दर्द, कुछ ही देर में बन गई मां…. फिर दूल्हे ने किया ऐसा काम कि….., बेहद हैरान कर देने वाला मामला

 

रामपुर | उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आया यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी के बाद जब नई-नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची तो घर में खुशियों का माहौल था लेकिन सुहागरात पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. रातभर बेचैनी और दर्द के बाद सुबह होते-होते ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे परिवार को चौंका दिया—दुल्हन ने शादी की पहली ही रात एक बच्ची को जन्म दे दिया.

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया और बहादुरगंज गांव से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, कुम्हरिया गांव के युवक और बहादुरगंज की युवती का रिश्ता करीब छह महीने पहले तय हुआ था. गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे. शादी को लेकर युवती लगातार दबाव बना रही थी जिससे मामला पुलिस तक जा पहुंचा.

दो दिन पहले युवती मुरसैना चौकी पहुंचकर तुरंत शादी की मांग करने लगी. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों गांवों के प्रधानों और परिजनों को बुलाया. कुम्हरिया के प्रधान अफरोज अली खां और बहादुरगंज के प्रधान बबलू की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से शादी कराने का फैसला लिया गया.

शनिवार रात युवक पांच लोगों के साथ बहादुरगंज पहुंचा और दुल्हन को अपने घर ले आ गया. रात करीब 12 बजे दुल्हन को तेज पेट दर्द शुरू हुआ जिसके बाद एक महिला चिकित्सक को बुलाया गया. पूरी रात परिवार चिंता में रहा. रविवार तड़के दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.

नवजात की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. दूल्हे ने बच्ची को गोद में लेकर पिता बनने की खुशी में पूरे गांव में मिठाइयां बांटी. यह अनोखा मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!