इंसानियत तार-तार ! सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा नाबालिग का शव, मछलिया लूटते रहे लोग, घटना का शर्मनाक वीडियो आया सामने
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया)
इंसानियत तार-तार ! सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा नाबालिग का शव, मछलिया लूटते रहे लोग, घटना का शर्मनाक वीडियो आया सामने
बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग स्तब्ध हैं और बोले कि निजी स्वार्थ के आगे मानवता हार गई.
यह घटना पुपरी–बेनीपट्टी मुख्य मार्ग पर झझिहट चौक के पास की बताई जा रही है. शुक्रवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच मछली से लदी एक पिकअप वाहन ने 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
बिहार के सीतामढ़ी में एक स्कूली बच्चे को मछली लदे पिकअप वैन ने ठोकर मार दी। 7 वीं में पढ़ने वाले रितेश की वहीं मौत हो गई। रितेश की लाश सड़क पर थी और भीड़ मछली लूट कर भाग रही थी। pic.twitter.com/TgruKJqC5N
— Somu Anand (@SomuAnand_) January 16, 2026
टक्कर के बाद चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप वाहन पलट गया जिससे उसमें लदी मछलियां सड़क पर फैल गईं. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग संवेदनहीनता की हद पार करते दिखे. जहां एक ओर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा था, वहीं दूसरी ओर लोग मछलियां बटोरते नजर आए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक कोचिंग पढ़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शव पास में पड़ा है और कुछ लोग झोले व गमछे में मछलियां इकट्ठा कर रहे हैं. यह महज कुछ सेकेंड का वीडियो समाज के लिए एक कड़वी सच्चाई बनकर सामने आया है.
घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दुख का माहौल है. लोग इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं और इसे इंसानियत के पतन का प्रतीक बता रहे हैं.
Hindi Post Dot In
