रोड एक्सीडेंट में मशहूर अभिनेत्री का निधन वाली खबर है फर्जी, एक्ट्रेस ने कहा वह जिंदा है और ….

Anjana Singh (1)
The Hindi Post

रोड एक्सीडेंट में मशहूर अभिनेत्री का निधन वाली खबर है फर्जी, एक्ट्रेस ने कहा वह जिंदा है और ….

 

मुंबई | एक्ट्रेस अंजना सिंह की मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लेकिन अंजना ने एक पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को जानकारी दी है कि वह जिंदा हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं.

अंजना सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया है जिस पर उनकी हंसती-मुस्कुराती फोटो लगी है और लिखा है- “आरआईपी.” इतना ही नहीं, तस्वीर पर गेंदे की माला भी मौजूद है. ऐसा लग रहा है कि सच में अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन यह फोटो ऑरिजनल नहीं, बल्कि एडिटेड है. फोटो पर लिखा है, “रोड एक्सीडेंट में भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री का निधन.”

अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “फेक न्यूज, बिल्कुल भी भरोसा न करें, अंजना सिंह बिल्कुल सुरक्षित हैं.”

Photo: Instagram – anjana_singh_

अपनी फेवरेट अभिनेत्री के निधन पर फैली फेक न्यूज की वजह से फैंस बहुत आहत हैं और ऐसी खबरें फैलाने वालों को जमकर कोस रहे हैं. यह पहला मौका नहीं है जब फैंस की भावनाओं को ऐसे आहत किया गया हो. इससे पहले अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की गलत खबरों से भी पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. तब सनी देओल, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का खंडन किया था और मीडिया पर गुस्सा भी जाहिर किया था.

बात अगर अंजना सिंह की करें तो वह फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक छाई रहती हैं. अंजना अपनी बेटी के साथ सेट पर मौज-मस्ती के वीडियो भी शेयर करती है. फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सोच बहू की’ की शूटिंग में बिजी हैं.

बता दें कि अंजना सिंह सिंगल मदर हैं और अकेले ही अपनी बेटी अदिति का पालन पोषण कर रही है. अंजना की शादी भोजपुरी स्टार यश कुमार से हुई थी लेकिन 5 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया. यश ने निधि झा से शादी कर ली और दोनों के दो बच्चे भी हैं, जबकि अंजना आज भी सिंगल मदर बनकर करियर और परिवार दोनों संभाल रही हैं.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!