सिंगर हनी सिंह ने मांगी माफी, कॉन्सर्ट के दौरान कहा था, “गाड़ी में से@@ करो…, दिल्ली की ठंड में……”

honey singh 2 (1)
The Hindi Post

मुंबई | गायक/रैपर यो यो हनी सिंह ने एक कॉन्सर्ट के दौरान कहा था – “गाड़ी में से** करो, दिल्ली की ठंड में”. इस पर विवाद छिड़ गया. सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना के बीच उन्होंने अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने माफी मांगी है.

गुरुवार (15 जनवरी) को हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो और फिर लिखित बयान जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. वीडियो मैसेज में सिंह ने कहा कि उनके बयान को एडिट करके गलत संदर्भ में पेश किया गया है.

अपने लिखित बयान में हनी सिंह ने कहा, “मैं अपने उस वीडियो को लेकर बात करना चाहता हूं जो इस समय वायरल हो रहा है और जिससे कई लोगों को ठेस पहुंची है. मेरे शब्द जिस तरीके से सामने आए उसके लिए मैं दिल से खेद व्यक्त करता हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा इरादा कभी भी किसी को ठेस पहुंचाने, अपमानित करने या आहत करने का नहीं था. कॉन्सर्ट से कुछ दिन पहले मेरी कुछ प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञों और सेक्सोलॉजिस्ट से बातचीत हुई थी. उन्होंने युवाओं में असुरक्षित यौन संबंधों के कारण बढ़ रही यौन संचारित बीमारियों (STDs) को लेकर चिंता जताई थी. यह बात मेरे मन में रह गई.”

हनी सिंह ने स्पष्ट किया कि जब वह नानकू और करुण के शो में बतौर मेहमान पहुंचे थे और वहां बड़ी संख्या में जेन-जी दर्शक मौजूद थे, तो उन्होंने प्रोटेक्शन (कंडोम) का इस्तेमाल करने का संदेश देने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, “मैंने यह संदेश उस भाषा में देने की कोशिश की जिसे आज की युवा पीढ़ी ओटीटी कंटेंट के जरिए समझती है.”

हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि संदेश देने का तरीका गलत था. “मुझे इस बात का गहरा अफसोस है कि मैंने यह बात जिस तरीके से कही, वो कई लोगों के लिए आपत्तिजनक और अस्वीकार्य रही. जिन लोगों को मेरी बातों से ठेस पहुंची है, उनसे मैं दिल से माफी मांगता हूं. आगे से मैं अपने शब्दों और व्यवहार को लेकर और अधिक जिम्मेदार रहूंगा.”

गौरतलब है कि दिल्ली में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. इसके बाद से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

क्या कहा था हनी सिंह ने ?

14 जनवरी की रात को कड़ाके की ठंड में यो-यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट था. बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे और हनी सिंह गा रहे थे. इसी बीच वो रुके और फिर दिल्ली की ठंड का जिक्र करने लगे. हनी सिंह ने इसकी शुरुआत गाली के साथ की. युवाओं को पहले समझ नहीं आया और वो हूटिंग करने लगे. इसके बाद हनी सिंह ने सभी हदें पार कर दी और अश्लील भाषा बोलनी शुरू कर दी.

हनी सिंह ने गाड़ी में संबंध बनाने का जिक्र किया. उन्होंने ठंड का जिक्र करते हुए कहा कि देखो, दिल्ली में ठंड है और ऐसे मौसम में कार में @@@ करने का मजा ही कुछ और है. दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी में @@@ दिल्ली की ठंड में. इसके बाद उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी की और युवाओं को गलत काम करने के लिए प्रेरित किया.

 

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!