चार बच्चे तालाब में डूबे, किनारे मिलीं चप्पलें और कपड़े, एक के बाद एक…… , मचा कोहराम

drowning-g86dd4fa8d_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

चार बच्चे तालाब में डूबे, किनारे मिलीं चप्पलें और कपड़े, एक के बाद एक…… , मचा कोहराम

 

प्रयागराज | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिल दहला देने वाली एक घटना घटी है. इससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. दरअसल, पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसुआ गांव स्थित एक तालाब में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई है.

हादसे की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मचा है और मौके पर भारी भीड़ जमा है. पुरामुफ्ती थाने के अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर तालाब है. इसमें चारों किशोर डूब गए. सभी के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. इनमें तीन नाबालिग बच्चे और एक युवक शामिल है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

गांव के लोगों ने आशंका जताई है कि खेलते-खेलते वे गहराई में चले गए और डूब गए. तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिलने से इस बात को बल मिला है कि वे वहीं आसपास मौजूद थे. काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की जिसके बाद तालाब में उतराकर खोजबीन की गई. कुछ समय बाद चार शव बरामद हुए.

उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुरामुफ्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!