खौफनाक मंजर : ‘मैं नहीं डरता’ बोलकर 6 फीट लंबे कोबरा से खेलता रहा शख्स…., फिर चली गई जान, देखें VIDEO
कोबरा को लेकर करतब दिखाता रहा शख्स / (वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / क्रेडिट : सोशल मीडिया)
खौफनाक मंजर : ‘मैं नहीं डरता’ बोलकर 6 फीट लंबे कोबरा से खेलता रहा शख्स…., फिर चली गई जान, देखें VIDEO
खबर संक्षेप में –
- रामपुर के पिपलिया गोपाल गांव में 50 वर्षीय जी. राज सिंह की लगभग 6 फुट लंबे कोबरा के काटने से मौत हो गई.
- उन्होंने सांप को गले में डाल लिया था. इसी दौरान कोबरा ने हाथ, कान और गर्दन पर तीन बार डस लिया.
- अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दर्दनाक और चेतावनी देने वाली घटना सामने आई है. यहां सांप से करतब दिखाना एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गया.
बिलासपुर तहसील के पिपलिया गोपाल गांव निवासी 50 वर्षीय जी. राज सिंह की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह लगभग छह फुट लंबे जहरीले कोबरा को पकड़कर गांव की सड़क पर उसके साथ खतरनाक खेल कर रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राज सिंह कोबरा को उठाकर लोगों के बीच खुद को बहादुर साबित करने की कोशिश कर रहे थे. ग्रामीणों ने उन्हें बार-बार ऐसा न करने की सलाह दी लेकिन उन्होंने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया और सांप को गले में डाल लिया. इसी दौरान कोबरा ने अचानक उन पर हमला कर दिया और हाथ, कान और गर्दन पर तीन बार डस लिया.
रामपुर में कोबरा से खेलना पड़ा भारी, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत पिपलिया गोपाल गांव के 50 वर्षीय जीराज सिंह ने करीब 5 फीट लंबे कोबरा सांप को पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लगे। इसी दौरान कोबरा ने उन पर हमला कर दिया और तीन से चार जगह डस लिया।सांप के डसने के बाद तेजी से बिगड़ती चली मौत pic.twitter.com/5FAy7NL1Ur
— Asif Ansari (@Asifansari9410) January 13, 2026
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में किसान जीराज के सामने अचानक एक कोबरा आ गया। किसान ने उसे हाथ में लेकर खेलना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसान के भाई ने लकड़ी से कोबरा को अलग करने की कोशिश की, तो सांप उछलकर किसान के सिर पर बैठ गया और कई जगह डंस लिया। गंभीर हालत में किसान की मौत हो गई।… pic.twitter.com/LwZj2CG7Ee
— iMayankofficial 🇮🇳 (@imayankindian) January 13, 2026
सांप के जहर ने तेजी से शरीर में असर दिखाया. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित थे. बताया यह भी जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थे.
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.
Hindi Post Dot In
