कार से आए चोर, थार के खोले टायर और उसे खड़ा किया ईंटों पर तभी हुआ यह….
टायर निकालने के बाद चोरों ने कार को इस तरह ईंट पर टिका दिया / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
कार से आए चोर, थार के खोले टायर और उसे खड़ा किया ईंटों पर तभी हुआ यह….
रात के सन्नाटे में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर रिहायशी इलाके को निशाना बनाया. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन-2 में खड़ी एक महिंद्रा थार के दो टायर निकाल कर चोर मौके से फरार हो गए. घटना सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात युवकों ने एक घर के सामने खड़ी थार के दो टायर निकाले और वाहन को ईंटों पर टिकाकर मौके से फरार हो गए. यह घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की है.
इसी दौरान शीशा टूटने जैसी आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग जाग गए. लोगों की हलचल देखकर चोर घबरा गए और सड़क पर खड़ी अपनी कार की ओर दौड़ पड़े. इसके बाद वे चोरी किए गए टायर गाड़ी में रखकर तेजी से मौके से निकल गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास का मुआयना किया. चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
Hindi Post Dot In
