जहां ED डाल रही थी रेड वहां पहुंच गई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, फिर….

Mamata Banerjee reaches place where ED was conducting raid (1) (1)
The Hindi Post

जहां ED डाल रही थी रेड वहां पहुंच गई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, फिर….

 

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को साल्ट लेक स्थित वोट-स्ट्रैटेजी एजेंसी – India Political Action Committee (I-PAC) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक Pratik Jain के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर Enforcement Directorate (ED) की छापेमारी पर कड़ी नाराजगी जताई.

उन्होंने इन कार्रवाईयों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की “सोची-समझी साजिश” करार दिया.

गुरुवार सुबह से ही साल्ट लेक में I-PAC के दफ्तर और मध्य कोलकाता के लाउडन स्ट्रीट स्थित जैन के आवास पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की मौजूदगी में ईडी की कार्रवाई चल रही थी. जैसे ही मुख्यमंत्री को एक साथ दो जगह छापेमारी की सूचना मिली, वह और कोलकाता पुलिस आयुक्त जैन के आवास पहुंच गए.

मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए अंदर गईं और फिर बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी अधिकारी उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े दस्तावेज जब्त करने की कोशिश कर रहे थे.

सीएम बनर्जी ने कहा, “ईडी के अधिकारी मेरी पार्टी के कागजात लेने की कोशिश कर रहे थे पर इन्हें मैं अपने साथ वापस ले आई हूं. गृह मंत्री देश की सुरक्षा नहीं कर सकते लेकिन ईडी के जरिए मेरी पार्टी के दस्तावेज जब्त करना चाहते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि ईडी अधिकारी प्रीतिक जैन का मोबाइल फोन और हार्ड डिस्क भी जब्त करना चाहते थे. “मैंने प्रीतिक से बात की. यह सब पूरी तरह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!