भारतीय छात्रों को अमेरिका ने दी चेतावनी, क्या है पूरा मामला …. ?
फोटो: आईएएनएस
भारतीय छात्रों को अमेरिका ने दी चेतावनी, क्या है पूरा मामला …. ?
नई दिल्ली | भारतीय छात्रों की अमेरिका में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, भारत में अमेरिकी दूतावास ने भारतीय छात्रों के लिए चेतावनी जारी की है. अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अगर छात्रों ने नियमों का उल्लंघन किया तो उन्हें देश से निकाला जा सकता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी दूतावास ने कहा, “अमेरिकी कानून तोड़ने पर आपके स्टूडेंट वीजा पर गंभीर असर पड़ सकता है. अगर आपको गिरफ्तार किया जाता है या आप कोई कानून तोड़ते हैं तो आपका वीजा कैंसल हो सकता है. आपको डिपोर्ट किया जा सकता है और आप भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य हो सकते हैं. नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को खतरे में न डालें. अमेरिकी वीजा एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं.
बता दें, अमेरिका की तरफ से यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वीजा और प्रवासी नियम में बड़े बदलाव किए है.
इससे पहले अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर अवैध प्रवासियों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा था, “अवैध प्रवासी हिंसक कार्टेल, मानव तस्करों और भ्रष्ट अधिकारियों के टारगेट होते हैं. गैर-कानूनी प्रवासियों का शोषण किया जाता है और उन्हें शिकार बनाया जाता है. अवैध प्रवासियों से सिर्फ तस्करों को ही फायदा होता है.
30 दिसंबर 2025 को भी अमेरिकी एंबेसी ने कानून तोड़ने और आपराधिक सजा को लेकर अपनी बात केहि थी. तब कहा गया था कि अगर आप अमेरिका में कानून तोड़ते हैं तो आपको आपराधिक सजा दी जाएगी. ट्रंप सरकार अमेरिका में अवैध प्रवास को खत्म करने और हमारे देश की सीमाओं और हमारे नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में अमेरिका में पढ़ाई करने वाले लगभग 6000 विदेशी छात्रों का वीजा रद्द किया गया था. इनमें कई भारतीय छात्र भी शामिल थे. अमेरिका में तीन लाख के करीब विदेशी छात्र पढ़ाई करते हैं.
IANS
