“मुझे खुश करना जरूरी था इसलिए मोदी ने…”, तारीफ की आड़ में ट्रंप ने भारत को दी धमकी, किस बात के लिए किया अलर्ट ?

modi-trump

फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

“मुझे खुश करना जरूरी था इसलिए मोदी ने…”, तारीफ की आड़ में ट्रंप ने भारत को दी धमकी, किस बात के लिए किया अलर्ट ?

 

वॉशिंगटन | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने रूस से तेल खरीदने पर फिर से टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है. ट्रंप ने पीएम मोदी को रूसी तेल की खरीद में कटौती करने के लिए ‘अच्छा आदमी’ कहा है.

रविवार को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच से व्हाइट हाउस लौटते समय एयर फोर्स वन पर ट्रंप ने मीडिया से कहा, “मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं.” इस दौरान ट्रंप ने दावा किया कि रूस से लगातार ऊर्जा की खरीद पर अमेरिका की नाराजगी को जानने के बाद भारत ने अपनी नीतियों में बदलाव किया.

शुरू में इन सवालों का जवाब सीनेटर लिंडसे ग्राहम दे रहे थे लेकिन फिर बीच में ट्रंप ने मीडिया से कहा, “वे (भारतवासी) असल में मुझे खुश करना चाहते थे. हां, पीएम मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं. उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था और मुझे खुश करना जरूरी था. वे व्यापार करते हैं और हम उन पर बहुत तेजी से टैरिफ बढ़ा सकते हैं.”

इसके अलावा, ग्राहम ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के दबाव की वजह से भारत को पहले ही रूसी तेल की खरीद में काफी कमी करनी पड़ी है. इस कदम से यूक्रेन में जंग जारी रखने की मॉस्को की क्षमता कमजोर हो रही है और यह दिखाता है कि टैरिफ एक विदेश नीति के हथियार के तौर पर कितना असरदार है.

सीनेटर ग्राहम ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर लगाए गए ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ को क्रेडिट दिया और कहा कि इस कदम के साफ नतीजे दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे सच में लगता है कि उन्होंने भारत के साथ जो किया, वही मुख्य वजह है कि भारत अब काफी कम रूसी तेल खरीद रहा है.”

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर भारत अपना फैसला बदलता (रूस से तेल खरीदने में की गई कटौती) है तो टैरिफ का दबाव तेजी से बढ़ सकता है. ट्रंप ने कहा, “हम उन पर बहुत तेजी से टैरिफ बढ़ा सकते हैं. व्यापार में अमेरिका को हो रहा लाभ.”

इसके साथ ही ग्राहम ने दावा किया, “मैं करीब एक महीने पहले भारतीय राजदूत से उनके घर पर मिला था. वो (भारतीय राजदूत) तब बस यही बात करना चाहते थे कि भारत कैसे रूस से कम तेल खरीद रहा हैं.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!