दो मंजिला मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने मारी रेड तो चादर से खुद को ढकने लगे युवक युवतियां, फिर…..

Sex Racket ChatGPT Image Dec 2, 2025, 03_58_11 PM 2 (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

दो मंजिला मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने मारी रेड तो चादर से खुद को ढकने लगे युवक युवतियां, फिर…..

 

प्रयागराज के कीडगंज इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक किराए के मकान पर छापा मारकर देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे इस घर में पुलिस को छापेमारी के दौरान युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालात में मिले.

जानकारी के अनुसार, कीडगंज की नई बस्ती में स्थित दो मंजिला मकान को करीब तीन महीने पहले किराए पर लिया गया था. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यहां दिन-रात बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती थी जिससे आसपास रहने वालों को शक हुआ. लगातार बढ़ती गतिविधियों और बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक असर को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही रविवार दोपहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह और एसीपी राजीव यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जब पुलिस ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया. अंदर अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां मौजूद थी जो पुलिस को देखकर खुद को ढंकने की कोशिश करने लगे.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार युवतियों और चार युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि मकान के बाहर निगरानी कर रहे एक युवक को भी पकड़ लिया गया. उसे इस रैकेट का सरगना बताया जा रहा है. मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई युवतियों में एक पश्चिम बंगाल, एक वाराणसी और दो प्रयागराज की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी सर्वेश द्विवेदी, जो अतरसुइया क्षेत्र का निवासी है, इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह रैकेट कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!