मादुरो को अमेरिका ले जाए जाने पर ओवैसी का मोदी सरकार पर आक्रामक रुख, 26/11 आतंकी हमले पर कसा तंज, कहा, “आपको भी….”
असदुद्दीन ओवैसी की फाइल फोटो (आईएएनएस)
मादुरो को अमेरिका ले जाए जाने पर ओवैसी का मोदी सरकार पर आक्रामक रुख, 26/11 आतंकी हमले पर कसा तंज, कहा, “आपको भी….”
AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देखा कि वेनेज़ुएला में ट्रंप ने अपनी सेना भेजकर वहां के राष्ट्रपति को पकड़कर अमेरिका ले गए. ऐसा ही कुछ भारत भी कर सकता है.
ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि मोदी जी, हम आपसे कह रहे हैं कि 26/11 आतंकी हमले के जिम्मेदार चाहे मसूद अजहर हों या लश्कर-ए-तैयबा का जालिम शैतान अगर आपका 56 इंच का सीना है तो उन्हें उठाकर भारत ले आइए. जब ट्रंप कर सकते हैं तो क्या आप कम हैं? जब वह कर सकते हैं तो आपको भी करना पड़ेगा क्योंकि मोदी ने कहा था ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’.
जब @realDonaldTrump Venezuela से वहाँ के President Nicolas Maduro को उठा सकता है, तो @narendramodi 26/11 मुंबई हमलों के masterminds को Pakistan से क्यों नहीं उठाते? pic.twitter.com/ZGUJjpOQpR
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) January 4, 2026
AIMIM प्रमुख ने अपने बयान में वेनेज़ुएला का जिक्र इसलिए किया क्योंकि 2 जनवरी की रात अमेरिकी सैनिकों ने वेनेज़ुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया था. वे दोनों को अपने साथ अमेरिका ले गए.
Hindi Post Dot In
