सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की घोषणा, सरकार बनने पर…

Akhilesh Yadav 223112233 (1) (1)
The Hindi Post

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण समाज का हर तबका परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा तरह-तरह के राजनीतिक हथकंडे अपनाएगी और मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सतर्क और समझदारी से राजनीति करनी होगी. अखिलेश यादव ने यह भी ऐलान किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पात्र महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

शनिवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग हर विभाग में लूट मचीहै. उन्होंने दावा किया कि यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक में कालाबाजारी और मुनाफाखोरी चरम पर है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा प्रणाली को बर्बाद कर दिया है.

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और दुग्ध उत्पादकों को भी दूध का सही दाम नहीं दिया जा रहा. बिचौलिये मुनाफा कमा रहे हैं. सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करें और लोगों को सच्चाई से अवगत कराएं.

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और बजट जैसे मुद्दों पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है जिससे सतर्क रहने की जरूरत है.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!