बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, यह जानकारी आई सामने

Story By IANS

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, यह जानकारी आई सामने

 

बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. ताजा मामले में एक और हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. यह घटना राजबाड़ी जिला में हुई जहां कथित तौर पर रंगदारी से जुड़े विवाद के बाद ग्रामीणों के एक समूह ने युवक पर हमला कर दिया.

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार The Daily Star की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे अचानक भीड़ ने युवक को घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अमृत मंडल जिसे इलाके में सम्राट के नाम से भी जाना जाता था, के रूप में हुई है.

पांग्शा सर्कल के सहायक पुलिस अधीक्षक देब्रता सरकार ने बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट को बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला उगाही से जुड़े विवाद का लग रहा है. हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है.

यह वारदात हाल के दिनों में सामने आई दूसरी ऐसी घटना है. इससे पहले मयमनसिंह जिले के भालुका क्षेत्र में 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी थी और बाद में उसके शव को जला दिया था.

लगातार हो रही इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

 

Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!