इस देश के सेना प्रमुख की प्लेन क्रैश में मौत, 4 अन्य की भी गई जान, आकाश में चमक के साथ…

Aeroplane Aircraft AI Photo Deposit Photos (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Deposit Photos)

The Hindi Post

इस देश के सेना प्रमुख की प्लेन क्रैश में मौत, 4 अन्य की भी गई जान, आकाश में चमक के साथ…

 

लीबिया के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद सहित पांच लोगों की मंगलवार रात एक विमान हादसे में मौत हो गई. यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनका प्राइवेट जेट तुर्की की राजधानी अंकारा से उड़ान भरने के कुछ देर बाद क्रैश हो गया.

तुर्की के अधिकारियों के अनुसार, लीबिया के सेना प्रमुख फाल्कन-50 बिजनेस जेट में सवार थे. वह उच्चस्तरीय रक्षा वार्ता पूरी करने के बाद अंकारा से लीबिया लौट रहे थे. विमान ने शाम करीब 8:30 बजे एसेनबोगा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी लेकिन लगभग 40 मिनट बाद उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया.

तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि विमान ने अंकारा के दक्षिण में स्थित हायमाना जिले के पास इमरजेंसी लैंडिंग का संकेत दिया था लेकिन इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका. बाद में विमान का मलबा हायमाना जिले के केसिक्कावाक गांव के पास बरामद हुआ. स्थानीय टीवी चैनलों पर दिखाए गए सीसीटीवी फुटेज में आसमान में तेज चमक के साथ विस्फोट होता नजर आया.

इस हादसे में अल-हद्दाद के अलावा ग्राउंड फोर्सेज के प्रमुख अल-फितौरी घ्रेबील, मिलिट्री मैन्युफैक्चरिंग एजेंसी के निदेशक महमूद अल-कुतावी, चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार मोहम्मद अल-असावी दीब और मीडिया ऑफिस के फोटोग्राफर मोहम्मद उमर अहमद महजूब की भी मौत हो गई. लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद द्बेइबाह ने इस घटना को देश के लिए बड़ी क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है.

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया गया है. तुर्की के न्याय मंत्रालय ने हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!