CM योगी के सुरक्षा घेरे में घुसी गाय, फिर हुआ यह….

YOGI
The Hindi Post

CM योगी के सुरक्षा घेरे में घुसी गाय, फिर हुआ यह….

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है. 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री अपने गृहनगर गोरखपुर पहुंचे थे. उनको गोरखनाथ मंदिर के पास बने ओवरब्रिज का उद्घाटन करना था. इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही देखने को मिली. जैसे ही वह अपने वाहन से उतरे एक गाय सुरक्षा घेरे के भीतर पहुंच गई. इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और जांच के आदेश दिए गए.

वीडियो में पहले गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन को वाहन से उतरते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार से बाहर आए, एक गाय उनकी ओर बढ़ती दिखाई दी. स्थिति को भांपते हुए सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत घेरा बनाकर मुख्यमंत्री को सुरक्षित किया और गाय को वहां से हटाया. हालांकि, कुछ पलों के लिए यह दृश्य सुरक्षा में गंभीर चूक का संकेत देता नजर आया.

गोरखपुर के नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच के आदेश दिए है. प्रारंभिक जांच में नगर निगम के सुपरवाइजर अरविंद कुमार की लापरवाही सामने आई. इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. वह उस क्षेत्र में नागरिक व्यवस्थाओं और साफ-सफाई की निगरानी के जिम्मेदार थे.

नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि वीवीआईपी सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!