कोच में बैठे थे लोग तब भी बाज नहीं आए युवक-युवती, करने लगे बेहद ‘गंदी हरकत’
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
कोच में बैठे थे लोग तब भी बाज नहीं आए युवक-युवती, करने लगे बेहद ‘गंदी हरकत’
उत्तर प्रदेश से शर्मनाक मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक युवक और एक युवती ने चलती रैपिड रेल के अंदर संबंध बनाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की नाबालिग है और स्कूल में पढ़ती है. दोनों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन का बताया जा रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक-युवती की अश्लील हरकतें ट्रेन में लगे CCTV में कैद हो गई. इसके बाद किसी ने इसे वायरल कर दिया. अब इससे हड़कंप मचा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना मेरठ से मुरादनगर जा रही दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल में हुई. वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक और एक युवती को चलती ट्रेन के कोच में सीट पर बैठे हुए देखा जा सकता है. वह संबंध बना रहे होते है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में थी. जिस समय दोनों ने संबंध बनाए तब ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम थी और आसपास कोई मौजूद नहीं था. इसी का फायदा उठाते हुए युवक और युवती ने सारी हद्दे पार कर दी. हैरानी की बात यह है कि जिस समय दोनों आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे तब किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया.
वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी देखने को मिली है. कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाती हैं और युवाओं पर गलत असर डालती हैं.
रिपोर्ट्स की माने तो वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी युवक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
