‘मेरे सिर से खून बह रहा है….’, जाने-माने टीवी एक्टर से मारपीट, गंदी-गंदी गालियां देकर शख्स ने डंडे से बुरी तरह पीटा…..
वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (फोटो क्रेडिट : Insta/ @apnanuj
‘मेरे सिर से खून बह रहा है….’, जाने-माने टीवी एक्टर से मारपीट, गंदी-गंदी गालियां देकर शख्स ने डंडे से बुरी तरह पीटा…..
टीवी एक्टर अनुज सचदेवा ने अपने फैंस के साथ एक चौंकाने वाला वीडियो साझा किया है. एक्टर के मुताबिक, 14 दिसंबर की रात उनके साथ मारपीट की गई. यह हमला उनकी मुंबई स्थित गोरेगांव की सोसायटी में रहने वाले एक शख्स ने किया. उस व्यक्ति का दावा है कि अनुज के पालतू कुत्ते ने उसे काट लिया था जिसके बाद उसने गुस्से में एक्टर संग गाली गलौच और मारपीट की.

वीडियो में कैद हुआ हमला
अनुज ने मारपीट का वीडियो इंस्टाग्राम पर सबूत के तौर पर पोस्ट किया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स गुस्से में अनुज की ओर दौड़ता है और डंडे से उन पर कई वार करता है. हमला करते हुए वह चिल्लाता है—
“कुत्ते से कटवाएगा? जान से मार दूंगा इसे.”
हंगामा बढ़ने पर सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचते हैं और हमलावर को वहां से हटाते हैं.
वीडियो में अनुज कहते दिखते हैं— “इस आदमी ने मुझे डंडे से मारा है, असॉल्ट किया है. इसने मुझे जान से मारने की कोशिश की है.”
फैंस इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए और एक्टर की सुरक्षा पर चिंता जताई.
View this post on Instagram
अनुज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा— “इससे पहले कि यह आदमी मुझे या मेरी प्रॉपर्टी को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए, मैं यह वीडियो सबूत के तौर पर पोस्ट कर रहा हूं. इसने मुझे और मेरे डॉग को रॉड से मारने की कोशिश की सिर्फ इसलिए कि मैंने सोसायटी ग्रुप में इसकी कार की गलत पार्किंग की शिकायत की थी.”
उन्होंने बताया कि हमलावर हार्मनी मॉल रेजिडेंसी, गोरेगांव वेस्ट, के A विंग फ्लैट 602 में रहता है. अनुज ने लोगों से इस वीडियो को उन तक पहुंचाने की अपील की है जो इस मामले में कार्रवाई कर सकें.
अनुज ने यह भी बताया कि हमले के दौरान उनके सिर से खून बहने लगा.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
