इंडिगो विवाद के बीच एक पिता का वीडियो वायरल…, वह बोले – “मेरी बेटी को सैनिटरी पैड चाहिए, ब्लड आ रहा है….”

Indigo Father Case Sanitary Pad 2 (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण एयरपोर्ट्स पर अफरातफरी का माहौल है. यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

कई एयरपोर्ट्स से लंबी कतारें और अत्याधिक भीड़भाड़ के मामला सामने आए है. वही बैगेज संबंधी समस्याएं और कर्मचारियों का सही से जवाब न देना भी प्रकाश में आया है.

यह चौथा दिन है जब दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित प्रमुख हवाई अड्डों से इंडिगो के विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित है. हजारों यात्री टर्मिनलों में फंसे हुए है और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

बड़ी संख्या में यात्री अपना आक्रोश प्रदर्शित कर रहे है. इसके लिए वे सोशल मीडिया का सहारा ले रहे है.

इस संकट के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है जिसमें एक व्यथित पिता अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड मांगते दिख रहा है. वीडियो में वह कहते दिख रहे है, “सिस्टर, मेरी बेटी को सैनिटरी पैड चाहिए… नीचे से खून गिर रहा है.” लेकिन भीड़ और शोर में उसकी बात कोई सुन ही नहीं रहा. वह बार-बार आवाज लगाते है, मदद मांगते है लेकिन स्टाफ उनकी बात सुन ही नहीं पाता.

इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे है. वे गुस्से में हैं. कई यूजर्स कह रहे हैं कि यह स्थिति बताती है कि आम लोगों को कम्युनिकेशन की कमी और कुप्रबंधन के बीच कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

कई टर्मिनलों पर यात्रियों का धैर्य जवाब देता नजर आया. एक अन्य वीडियो में एक यात्री इंडिगो ग्राउंड स्टाफ से तीखे शब्दों में जवाब मांगते हुए दिखा— “इधर आ ना… जवाब दे ना.”

यात्रियों के अनुसार, लंबे समय से उड़ानें रद्द होने और उचित सूचना न मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!