आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को हुई सात साल की सजा, क्या है यह मामला ?

Azam Khan and his son Abdullah IANS (1) (1)

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह की फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को हुई सात साल की सजा, क्या है यह मामला ?

 

सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को फिर 7 साल की सजा हो गई है. MP/MLA कोर्ट ने फर्जी पासपोर्ट मामले में आज अब्दुल्ला को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है. बता दे कि अब्दुल्ला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए।

जन्मतिथि बदलवाने के मामले में यह अब्दुल्ला की तीसरी सजा है. 18 दिन पहले दो पैन कार्ड मामले में आजम और अब्दुल्ला को 7-7 साल की सजा हुई थी. वहीं, बर्थ सर्टिफिकेट मामले में 2 साल पहले यानी 2023 में पिता और पुत्र को 7-7 साल की सजा हुई थी. दोनों अभी रामपुर जेल में बंद हैं.

फर्जी पासपोर्ट का मामला 2019 का है. रामपुर में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने धोखे से और जाली दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए और उनका इस्तेमाल किया. एक पासपोर्ट में उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 दर्ज है जो उनके एजुकेशन रिकॉर्ड के अनुसार सही है, जबकि दूसरे पासपोर्ट में 1990 दिखाया गया था.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!