देश के 8 एयरपोर्ट्स से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो के कर्मचारियों और यात्रियों में बहस
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
नई दिल्ली । देश के 8 एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित रही. इसका कारण या तो तकनीकी वजह थी या क्रू मेंबर्स की कमी. इससे हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो गए. उनकी इंडिगो के कर्मचारियों से बहस हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में 42, मुंबई में 33, दिल्ली में 38, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, सूरत में 8 और कोलकाता में 10 फ्लाइट्स रद्द हुई है.
इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है. हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं. अगले 48 घंटे में ऑपरेशन्स पूरी तरह हो सामान्य हो जाएंगे.
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के अधिकारियों को तलब किया है. इंडिगो के अधिकारी आज नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों से मिलेंगे. इसके साथ ही डीजीसीए ने इंडिगो के अधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी है जिससे जल्द से जल्द इस समस्या को दूर किया जा सके.
बता दें कि बुधवार को दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल जैसी जगहों के लिए फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं थी. मंगलवार को रायपुर, कोयंबटूर, उदयपुर, अहमदाबाद और गोवा से फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं थी.
