सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन

Swaraj Kaushal 2 (1) (1)

Photo: X/BansuriSwaraj

The Hindi Post

नई दिल्ली | पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पति एवं दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन हो गया है. गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को 73 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि स्वराज कौशल के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट में आज ही किया जाएगा. दिल्ली भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा कर शोक व्यक्त किया और उनके निधन की पुष्टि की.

स्वराज कौशल एक वरिष्ठ अधिवक्ता थे और वह मिजोरम के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे. वह भारतीय राजनीति और विधिक क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते थे. पत्नी सुषमा स्वराज के निधन के बाद भी वह राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय देखे जाते रहे.

उनके निधन पर पार्टी नेताओं, समर्थकों और समाज से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया है.

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!