‘या-अल्लाह… तौबा….’, हंटर से पिट रहा शख्स महिला से रहम की मांगता रहा भीख, बंद कमरे……
‘या-अल्लाह… तौबा….’, हंटर से पिट रहा शख्स महिला से रहम की मांगता रहा भीख, बंद कमरे……
अमेठी | सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला को एक शख्स से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. महिला इस शख्स को कोड़े मार रही है. जिस कमरे में महिला मारपीट कर रही है वहां और भी लोग मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो यूपी के अमेठी का है.
वीडियो में महिला कथित मौलाना पर अपनी बेटी के साथ गलत हरकत का आरोप लगाती हुई दिखती है, जबकि वह (शख्स) हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता नजर आता है. कोड़े मारते समय महिला कह रही है “तुमने अपने पत्नी को मार डाला, 15 वर्षीय बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर मार डाला, रेप किया, तेरी कुंडली मेरे पास है, अब मेरे पास नशीली दवा लेकर आए हो.” महिला करीब दो मिनट के वीडियो में गाली के साथ 12 कोड़े मारते नजर आ रही है.
प्रिय @Uppolice इस वीडियो के बारे में बताएं। इसके बारे में @grok का कहना है – यह वीडियो अमेठी के जामो इलाके से है, जहां एक महिला ने मौलाना हसीब पर अपनी 15 साल की बेटी से बलात्कार और 5 महीनों से उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसे कोड़े/डंडे से पीटा।
क्या यह सच है? https://t.co/9M2OwMSPE0 pic.twitter.com/I2Vizgv86s— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) December 3, 2025
वहीं वीडियो में मौलाना “हाय अल्लाह, हाय तौबा” कहकर दया मांगते देखा जा सकता है. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
घटना सामने आने के बाद अमेठी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान और सत्यता की जांच पुलिस कर रही है.
वही स्थानीय लोगों का दावा है कि मारपीट करने वाली महिला पहले भी कई बार इसी तरह से लोगों के साथ विवादों में देखी गई है हालांकि मौजूदा मामले में उसकी कार्रवाई के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है.
Hindi Post Web Desk
