इंडिगो की 1,232 उड़ानें रद्द हुई, महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (DGCA) ने…
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
नई दिल्ली | विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने बुधवार को महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (DGCA) को सूचित किया कि उसे 1,232 उड़ानें रद्द करनी पड़ी है. इनमें से 755 उड़ानें क्रू की कमी के कारण रद्द हुई है. क्रू की कमी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के कारण हुई है.
इसके अलावा, 258 उड़ानें एयरस्पेस प्रतिबंधों और 92 उड़ानें एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम फेल होने की वजह से प्रभावित हुईं है.
DGCA ने अपने बयान में कहा कि वह वर्तमान स्थिति की जांच कर रहा है और एयरलाइन (इंडिगो) के साथ मिलकर ऐसे कदम उठा रहे है जिनसे उड़ानों के रद्दीकरण और देरी को कम किया जा सके. ऐसा यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए किया जा रहा है.
इंडिगो को DGCA मुख्यालय में उपस्थित होकर इस स्थिति के कारणों और उड़ान संचालन को सामान्य करने की उसकी कार्ययोजना को प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है.
यात्रियों को यह सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जान ले.
By IANS
