सिर में घुंपा था सूजा, ऐसी ही हालत में पैदल अस्पताल पहुंचा युवक, देखने वालों के उड़े होश, VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
सिर में घुंपा था सूजा, ऐसी ही हालत में पैदल अस्पताल पहुंचा युवक, देखने वालों के उड़े होश, VIDEO
आगरा के हाईवे पर थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अबुल उलाह कट के पास शुक्रवार रात को एक ई व्हीकल कंपनी के कर्मचारी की हत्या का प्रयास किया गया. दो हमलावरों ने उसके सिर में सूजा मार दिया. घटना की जानकारी एक राहगीर ने पुलिस को दी. मगर सिपाही राहगीर को ही घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाने पर हड़काने लगे. इस पर राहगीर ही दर्द से कराहते युवक को अपने स्कूटर से एसएन इमरजेंसी लाए. इस दाैरान उसके सिर में सूजा भी फंसा रहा. चिकित्सकों ने देखा तो तत्काल उपचार कर सूजा निकाला. सूजा सिर में लगे युवक के अस्पताल में खुद ही पैदल चलते हुए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.
न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी सचिन शर्मा सिकंदरा के पश्चिम पुरी स्थित ई व्हीकल बेचने वाली कंपनी में काम करते हैं. शुक्रवार रात तकरीबन 9 बजे स्कूटी से घर आ रहे थे. सचिन ने बताया कि वह अबुल उलाह दरगाह कट के पास पहुंचे. तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आ गए. इनमें बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट तो पीछे सीट पर बैठे युवक ने कपड़ा बांध रखा था. अचानक पीछे वाले ने सूजा निकाला. उनके सिर में प्रहार कर दिया. सूजा सिर में घुस गया और फंसा रह गया. उन्हें दर्द होने लगा.
आगरा में बाइक सवार हमलावरों ने स्कूटर से घर लौट रहे ई-रिक्शा कंपनी के कर्मचारी के सिर में बर्फ तोड़ने वाला सूजा घोंपकर भाग गए. युवक तीन किलोमीटर चलकर एसएन इमरजेंसी पहुंचा. वहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके सूजा सिर से निकाला. उसकी हालत खतरे से बाहर है. घटना शुक्रवार की रात सवा नौ बजे की है. कमला नगर के न्यू आदर्श नगर के रहने वाले सचिन शर्मा ई-व्हीकल कंपनी में कर्मचारी हैं. वह रात को ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे. सचिन के अनुसार अबुल उलाह दरगाह कट के पास बाइक सवार दो युवक उनके बराबर में आए. चालक ने हेलमेट पहन रखा था. और उन्हें उन लोगों ने हत्या की मंशा से सिर में सूजा घोंप दिया.
बाइक सवारों ने युवक के सिर में सूजा घोंपा
आगरा में बाइक सवार हमलावरों ने स्कूटर से घर लौट रहे ई-रिक्शा कंपनी के कर्मचारी के सिर में बर्फ तोड़ने वाला सूजा घोंपकर भाग गए। युवक तीन किलोमीटर चलकर एसएन इमरजेंसी पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके सूजा सिर से निकाला। उसकी हालत खतरे… pic.twitter.com/raIhwHG2aJ— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) November 24, 2025
हमलावरों ने धमकी दी कि अब तो बच गया है. अगली बार नहीं बचेगा. इसके बाद दोनों तेजी से बाइक आगे की तरफ लेकर भाग गए. दर्द की वजह से वह जमीन पर गिर गए. फिर उठ नहीं पा रहे थे. आते जाते लोगों ने देखा मगर किसी ने मदद नहीं की. बाद में कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर निवासी संतोष गर्ग निकलकर जा रहे थे. उन्होंने 112 पर काॅल किया. इस पर पुलिस आ गई. दो सिपाहियों ने मोबाइल से वीडियो बनाया. आरोप है कि पुलिसकर्मी संतोष से कहने लगा कि पुलिस को बुलाने से पहले घायल को अस्पताल लेकर जाना चाहिए था. उन्हें ही धमकी देने लगे. इस पर संतोष ने खुद ही सचिन को उठाया. स्कूटर पर बैठाने के बाद एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे.
एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में चिकित्सकों ने सचिन का उपचार शुरू किया. पुलिस भी आ गई. उनके सिर से सूजा निकाला गया. सूजे को सुरक्षित रखा गया है. सचिन ने पूछताछ में बताया कि उन पर पहले भी हमला हुआ था. खंदारी चाैराहे के पास सिर में डंडा मारा था. तब भी बाइक सवारों का पता नहीं चला था. अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है.
सचिन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. वह एसएन मेडिकल काॅलेज में जा रहा है. उनके सिर पर सूजा लगा हुआ है. सचिन पैदल जा रहा है. जिस किसी ने यह वीडियो देखा, उसके राेंगटे खड़े हो गए. डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर युवक की हालत खतरे से बाहर है. घटना के पीछे व्हीकल कंपनी के कर्मचारी के ही विवाद सामने आ रहे हैं. फिलहाल अज्ञात में केस दर्ज हुआ है. विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी.
