ब्राइडल मेकअप के लिए जा रही दुल्हन का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में दूल्हे ने जो किया उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी….., देंखें वीडियो
ब्राइडल मेकअप के लिए जा रही दुल्हन का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में दूल्हे ने जो किया उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी….., देंखें वीडियो
केरल की एक अनोखी शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शादी उस समय भावुक पल में बदल गई जब एक जोड़े ने कोच्चि के एक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शादी के बंधन में बंध गए. अलप्पुझा की एक स्कूल शिक्षिका अवनि शादी के लिए जा रही थीं तभी उनका कार एक्सीडेंट हो गया और उन्हें लेकशोर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि वह घायल थीं, फिर भी दोनों परिवारों ने शादी रद्द नहीं करने का फैसला किया, क्योंकि यह दिन बेहद खास माना जा रहा था. इस दौरान डॉक्टरों, नर्सों और करीबी रिश्तेदारों से घिरी अवनि और उनकी मंगेतर, इंजीनियरिंग प्रोफेसर शेरोन वीएम ने बिना किसी संगीत, सजावट या समारोह के शादी रचाई. अस्पताल के अधिकारियों ने इस दिन के महत्व को समझते हुए इस समारोह की अनुमति दे दी.
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स में किए गए दावों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ जब अवनि कुछ रिश्तेदारों के साथ अपने ब्राइडल मेकअप के लिए कुमारकोम जा रही थीं. कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार एक पेड़ से टकरा गई. आस-पास के लोगों ने तुरंत मदद की और सभी को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. अवनि की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें होने के कारण, उन्हें बाद में विशेष इलाज के लिए 70 किलोमीटर दूर एर्नाकुलम के लेकशोर अस्पताल ले जाया गया.
हादसे के बाद शेरोन अस्पताल पहुंंचीं और उनके परिवार ने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि वे पहले से तय समय पर ही शादी करना चाहते हैं. डॉक्टरों से सलाह-मशविरा करने के बाद, अस्पताल ने आपातकालीन विभाग में एक साधारण शादी समारोह का आयोजन किया, ताकि पूरे आयोजन के दौरान अवनि की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. जैसे ही समारोह की क्लिप ऑनलाइन वायरल होने लगी तो कई यूजर्स ने शाहिद कपूर और अमृता राव की 2006 की हिट फिल्म ‘विवाह’ के दृश्य की तुलना की.
ये घटना आपको ‘विवाह’ फिल्म की याद दिलाएगी। केरल के अलप्पुझा में आज अवनी और शेरोन की शादी एक असाधारण परिस्थिति में संपन्न हुई। शादी से कुछ घंटे पहले अवनी जिस कार में सवार थीं, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने पर उन्हें तुरंत अस्पताल के ट्रॉमा केयर यूनिट… pic.twitter.com/UynbevTSH4
— Pooja sharma (@Poojasharma_DB) November 23, 2025
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. एक यूजर ने लिखा कि, ‘इस तरह का प्यार मुझे विवाह की याद दिलाता है.’ दूसरे ने लिखा कि, ‘सच्चा प्यार और मानवता अभी भी मौजूद है.’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘विवाह मूवी वास्तविक जीवन में.’ वहीं, एक अन्य ने कहा कि, ‘उसे कम से कम ठीक होने दो और अपने आप में वापस आने दो. अस्पताल के बिस्तर पर शादी करने की इतनी जल्दी क्या है? कितना अजीब है. अगर प्यार सच्चा है तो उसे साबित करने की ज़रूरत नहीं, बल्कि शादी करने की ज़रूरत है. अजीब तो सिर्फ भारत में ही होता है.’ एक और यूजर ने लिखा कि, ‘सचमुच, प्यार में पड़े पुरुष बहुत सुंदर दिखते हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘यह विवाह फिल्म के क्लाइमेक्स सीन जैसा है.’
