भारी बारिश की संभावना, 16 जिलों के लिए आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Rains IANS 222 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

भारी बारिश की संभावना, 16 जिलों के लिए आईएमडी ने जारी किया अलर्ट…

 

चेन्नई | दक्षिण अंडमान सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होने लगा है जिसके चलते रविवार को तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 16 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, तूतीकोरिन, रामनाथपुरम, सिवगंगा, विरुदुनगर और मदुरै में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं तंजावुर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम, मायलादुथुरै, पेराम्बलूर, अरियालूर, कल्लाकुरिची और कडलूर में भी भारी बारिश का अनुमान है.

पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिणी तमिलनाडु में शुक्रवार से ही तेज बारिश जारी है. तिरुनेलवेली और तेनकासी के थामिराबरानी नदी कैचमेंट क्षेत्रों में पानी बहुत बढ़ गया है. तूतीकोरिन में भारी बारिश के चलते तिरुचेंदूर मंदिर परिसर में जलभराव हो गया है.

कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है. थूथुकुडी के कलेक्टर इलम भगवत ने नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने और नीचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है.

राज्य के मध्य, डेल्टा, पश्चिमी और पहाड़ी क्षेत्रों में भी लगातार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!