भारी-भरकम शरीर, रौबीला अंदाज कीमत 1 करोड़….., मेले में आकर्षण का केंद्र बने ‘प्रधान जी’, सीमन से 21 लाख तक की कमाई…..
'प्रधान जी' नाम का भैंसा पूरे मेले में आकर्षण का केंद्र बन गया है / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
भारी-भरकम शरीर, रौबीला अंदाज कीमत 1 करोड़….., मेले में आकर्षण का केंद्र बने ‘प्रधान जी’, सीमन से 21 लाख तक की कमाई…..
बिहार के सोनपुर मेले में इस बार सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है रोहतास जिले का मशहूर जाफराबादी नस्ल का भैंसा ‘प्रधान बाबू’. अपने विशाल कद-काठी, रौबदार चाल और बेहतरीन जीन गुणवत्ता के कारण यह भैंसा मेले में आते ही चर्चा का विषय बन गया. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है जिसके चलते लोग बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं.
38 महीने का यह विशाल भैंसा लगभग आठ फीट लंबा और पांच फीट से अधिक ऊंचा है. इसके मालिक ब्रह्मदेव सिंह कुशवाहा के अनुसार, “प्रधान बाबू” शारीरिक रूप से मजबूत है. यह हर रोज 8 लीटर दूध पी जाता है.
गुजरात मूल की जाफराबादी नस्ल की सबसे खास बात यह है कि इसकी संतानों की सेहत बेहतरीन होती है और उनमें उच्च दुग्ध उत्पादन की क्षमता पाई जाती है.
इसी वजह से कृत्रिम गर्भाधान हेतु इसके सीमन की भारी मांग है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके सीमन से सालाना करीब 21 लाख रूपए की कमाई होती है.
पशु विशेषज्ञों का कहना है कि सोनपुर जैसे प्रतिष्ठित मेला मंच पर प्रदर्शित होने के बाद भैंसे का मूल्य और भी बढ़ सकता है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या ‘प्रधान बाबू’ मेला इतिहास के सबसे महंगे पशुओं में शामिल हो पाएगा.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
