क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार, ले रहा था इतनी घूस

Bribe ChatGPT Image Nov 21, 2025, 01_19_35 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार, ले रहा था इतनी घूस….

 

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रमेश सिंह सिंधु को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से 4 लाख रुपये नकद बरामद किए है जबकि रिश्वत देने वाला कारोबारी राहुल भी भागते समय पकड़ा गया.

पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के निर्देश पर DCP सिटी धवल जायसवाल की टीम ने एक्शन लिया. जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर रमेश सिंधु ने 3 नवंबर को पकड़े गए 3.5 करोड़ के कफ सिरप केस में आरोपियों को बचाने के बदले रिश्वत मांगी थी.

DCP धवल जायसवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्होंने पुष्टि की कि घूस देने वाला व्यक्ति भी गिरफ्त में है.

DCP ने अपने बयान में कहा, “दिनांक 20.11.2025 को कमिश्नरेट गाजियाबाद अन्तर्गत स्थानीय पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि क्राइम ब्रान्च में नियुक्त निरीक्षक रमेश सिद्धू के द्वारा मु0अ0सं0 691/2025 के अन्तर्गत अपराधी को अनुचित लाभ देने के उद्देश्य से उससे कुछ नगद राशि की मांग की गई और उससे पैसे लिए गए है. इस क्रम में पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए वहां छापेमारी की गई एवं उक्त निरीक्षक को नगद धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया. नगद धनराशि लगभग 04 लाख रुपये है. प्रकरण में थाना सिहानीगेट पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है.”

गौरतलब है कि 3 नवंबर को गाजियाबाद पुलिस ने मेरठ रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर करोड़ों की कीमत वाले कफ सिरप से भरे चार ट्रकों को सील किया था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!