हद कर दी ड्राइवर ने…! बिना कपड़ों के ही चला दी बस, अब…., देखें VIDEO

ajmer

फोटो : स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)

The Hindi Post

हद कर दी ड्राइवर ने…! बिना कपड़ों के ही चला दी बस, अब…., देखें VIDEO

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ड्राइवर को बेहद कम कपड़ो में बस चलाते हुए देखा जा सकता है. इस शख्स का नाम पारसमल है और वह राजस्थान रोडवेज में कार्यरत है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो अजमेर–कोटा रूट पर चलने वाली बस का है. इसमें पारसमल को सिर्फ हाफ पैंट पहने हुए देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कई बार बिना वर्दी के ही ड्यूटी कर चुका है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बस के अंदर बॉलीवुड फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” का मशहूर गीत “तुझे देखा तो ये जाना सनम” तेज आवाज में बज रहा है. खबरों के मुताबिक वह स्टीयरिंग व्हील पर खाना रखकर भी खाता है.

 

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय ने पारसमल के इस अनुशासनहीन व्यवहार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान वह राजसमंद डिपो से संबद्ध रहेगा और उसे केवल निर्वाह भत्ता ही मिलेगा.

रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) ने मीडिया को बताया कि पारसमल का यह कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता है और इससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा पहुंचा. वहीं, अजमेर डिपो के मुख्य प्रबंधक रवि शर्मा ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!