खौफनाक ! कलयुगी मां ने 9 महीने की मासूम का गला घोंटा, चौंका देगी हत्या की वजह, ससुर ने……
सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)
खौफनाक ! कलयुगी मां ने 9 महीने की मासूम का गला घोंटा, चौंका देगी हत्या की वजह, ससुर ने……
राजस्थान के अलवर जिले के किशनगढ़ बॉस में एक कलयुगी मां ने अपनी 9 महीने की बेटी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के दौरान बच्ची के रोने की जब आवाज दादा को सुनाई दी तो बच्ची का दादा दौड़कर कमरे में गया और जो देखा वो होश उड़ाने वाला था. कमरे में बुजुर्ग की पुत्रवधू अपनी बेटी का गला दबा रही थी. लेकिन जब दादा पोती को बचाने गया तो बच्ची की मौत हो गई थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया.
किशनगढ़ बॉस थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया शनिवार की रात को फोन के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ा गांव में एक 9 महीने की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को किशनगढ़ बास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची. यहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. एसएचओ ने बताया बच्ची के दादा आजाद खान ने अपनी बहू रूनीजा के खिलाफ रिपोर्ट दी है. उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि मैंने बेटे के कमरे में पोती के रोने की आवाज सुनी. कमरे में गया तो बहू रूनीजा पोती अक्सा का गला दबा रही थी.
इस पर मैंने तुरंत पोती को बहू से छीन लिया. उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी. मैंने मुंह से सांस देकर बच्ची को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी. रविवार को मेडिकल बोर्ड से बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया. वहीं बच्ची के दादा और ननिहाल पक्ष के बीच शव ले जाने को लेकर विवाद हो गया जिसको पुलिस ने समझाइस के बाद शांत किया .
कलयुगी मां के द्वारा अपनी 9 महीने की बेटी की हत्या की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. लोग तरह तरह की बातें करने लगे. लोगों ने कहा काश ऐसी मां किसी को ना मिले. वहीं बच्ची के दादा ने आजाद खान ने बताया, मेरे 2 बेटे हैं. छोटा बेटे सैफ मोहम्मद अपने मामा के यहां एक होटल पर काम करता है. बड़ा बेटा मोहम्मद कैफ किशनगढ़बास में हलवाई का काम करता है.
2022 में मोहम्मद कैफ की शादी बागोर निवासी रूनीजा से हुई थी. 9 महीने पहले पोती हुई थी. बड़ा बेटा शनिवार रात को दुकान पर ही था. बेटी की मौत की सूचना मिलने पर गांव आया. आजाद खान ने आरोप लगाया 13 नवंबर को रूनीजा ने भैंसों के चारे में जहर मिला दिया था. इस कारण 2 भैसों की मौत हो गई थी. हमने उस दिन भी बहू को समझाया था, अब उसने बेटी का गला दबा दिया. परिजनों ने बताया की पारिवारिक विवाद के कारण महिला का सास-ससुर से विवाद चल रहा था जिसके कारण आये दिन घर मे लड़ाई झगड़ा होता था .
