इधर वोटों की गणना हो रही थी उधर हुआ प्रत्याशी का निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Heart Attack Depositphotos_12319653_S (1)

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इस पार्टी के प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

 

बिहार विधानसभा की तरारी सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई. उनका निधन उसी दिन हुआ जिस दिन बिहार चुनाव के नतीजों की घोषणा हो रही थी. उनकी मृत्यु से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज के प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह की फाइल फोटो / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रशेखर सिंह पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था. उनका स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से ठीक नहीं था. उन्हें 31 अक्टूबर को हार्ट अटैक आया था. उस दिन वह चुनाव प्रचार कर रहे थे. हार्ट अटैक के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. शुक्रवार शाम को उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ गया जो घातक साबित हुआ और उनकी मृत्यु हो गई.

बता दे कि चंद्रशेखर सिंह तरारी सीट पर चौथे स्थान पर रहे. उन्हें 2271 वोट मिले हैं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विशाल प्रशांत ने 11,464 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. उन्होंने कम्यूनिस्ट पार्टी के मदन सिंह को हराया है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!