श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार धमाका, यह जानकारी आई सामने….
Photo: X
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात एक जोरदार विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के कारण आठ जवान घायल हो गए है. अधिकारियों ने यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई को दी.
यह धमाका उस समय हुआ जब पुलिस हाल ही में जब्त की गई विस्फोटक सामग्री से नमूने ले रही थी. इस विस्फोटक सामग्री को हरियाणा के फरीदाबाद से जब्त किया गया था.
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया कि यह विस्फोटक सामग्री हरियाणा के फरीदाबाद से यहां लाई गई थी. यह (सामग्री) उस 360 किलो विस्फोटक रसायन का हिस्सा थी जिसे गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनाई के किराए के कमरे से जब्त किया गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए और आवाज दूर तक सुनाई दी. इस कारण गाड़ियों में आग लग गई. आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची.
खबर यह भी है कि पुलिस स्टेशन को नुकसान पहुंचा है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
