दिल्ली ब्लास्ट : अब हिरासत में लिया गया कानपुर कार्डियोलॉजी का स्टूडेंट डॉ आरिफ

UP ATS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली ब्लास्ट : अब हिरासत में लिया गया कानपुर कार्डियोलॉजी का स्टूडेंट डॉ आरिफ

 

यूपी के कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस ने मोहम्मद आरिफ नाम के व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. मोहम्मद आरिफ पेशे से एक डॉक्टर है और वह कानपुर के हृदय रोग संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह (आरिफ) डॉ शाहीन शाहिद के संपर्क में था. माना जा रहा है कि डॉ. आरिफ लखनऊ की डॉ. शाहीन का करीबी सहयोगी है. हमले से कुछ दिन पहले डॉ. शाहीन शाहिद ने कानपुर में आरिफ से मुलाकात भी की थी.

यह भी जानकारी सामने आई है की डॉ आरिफ अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला था. पांच महीने पहले ही उसका एडमिशन कानपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ था.

आरिफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उससे दिल्ली ब्लास्ट मामले में पूछताछ की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस की विशेष टीम डॉ. आरिफ को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है.

कानपुर के एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियक सर्जरी (कानपुर कार्डियोलॉजी) के सीएमएस डॉ. ज्ञानेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि डॉ. आरिफ कार्डियोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र है. उन्होंने दो-तीन महीने पहले काउंसलिंग के बाद यहां दाखिला लिया था. वह कैंपस में नहीं बल्कि बाहर रहते रहे.

डॉ कुमार ने कहा, “शाम सात बजे हमें बताया गया कि एक टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है.”

वह अशोक नगर में किराए पर रहते है. डॉ आरिफ को यही से उठाया गया.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!