‘शर्म नहीं आती,’ सनी देओल का फूटा गुस्सा, ऐसा किससे कहा…?

angry sunny

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

‘शर्म नहीं आती,’ सनी देओल का फूटा गुस्सा, ऐसा किससे कहा…?

 

नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए लेकिन उनके निधन की झूठी खबरों से देओल परिवार और उनके फैंस को नाराजगी से भर दिया है. इसी को लेकर पहली बार मीडिया के सामने धर्मेंद्र के बेटे और मशहूर फिल्म अभिनेता सनी देओल का गुस्सा फूट पड़ा.

गुरुवार की सुबह सनी देओल को जुहू स्थित आवास से बाहर आते देखा गया जहां पैपराजी उन्हें कवर करने के लिए पहले से मौजूद थी. पहले सनी ने मीडिया के सामने हाथ जोड़े और फिर गुस्से से कहा, “घर पर तुम्हारा परिवार, माता-पिता और बच्चे हैं और तुम ऐसे वीडियो बना रहे हो जैसे कि तुम बेवकूफ हो, शर्म नहीं आती.”

सनी के एक्सप्रेशन काफी गुस्से वाले थे और उनके चेहरे से ही पता चल रहा है कि वह निधन की खबरों से कितने आहत हैं. किसी भी बेटे के लिए अपने पिता के लिए ऐसी बातें सुनना पीड़ादायक होता है.

इससे पहले हेमा मालिनी ने भी मंगलवार को मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की फैली खबरों को गैरजिम्मेदाराना बताया था.

बता दें, बुधवार की सुबह धर्मेंद्र घर वापस आ गए और अब उनका वही इलाज किया जा रहा है. सारी मेडिकल सुविधाएं उनके घर पर पहुंचा दी गई हैं और डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया था कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है.

बता दें कि धर्मेंद्र देओल को उम्र संबंधी परेशानियों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पहले भी वह रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल आते-जाते रहे हैं.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!