माथे पर गोली का निशान, खाट पर खून से लथपथ पड़ा था शव, बीजेपी नेता की सनसनीखेज हत्या से मचा हड़कंप

saharanpur
The Hindi Post

माथे पर गोली का निशान, खाट पर खून से लथपथ पड़ा था शव, बीजेपी नेता की सनसनीखेज हत्या से मचा हड़कंप

 

यूपी के सहारनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान पुलिस ने धर्मसिंह कोरी के रूप में की है. वह 65 वर्ष के थे. इस हत्याकांड से सनसनी फैल गई है. यह घटना नकुड़ क्षेत्र के टीडोली गांव की है.

पुलिस के अनुसार, धर्म सिंह कोरी की लाश उनके घर पर चारपाई पर पड़ा मिला. शव खून से लथपथ था. मृतक के माथे पर गोली का निशान था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मसिंह कोरी भाजपा नेता थे. वह अंबहेटा मंडल के उपाध्यक्ष थे.

धर्म सिंह की बहू जब उन्हें चाय देने पहुंची तो चारपाई पर शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई. चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे फिर पुलिस को सूचना दी गई. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई.

भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की फाइल फोटो (फोटो: सोशल मीडिया)

भारी पुलिस फोर्स, एसपी देहात सागर जैन, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और एसओजी टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई. मौके से साक्ष्य जुटाए गए. गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धर्म सिंह की हत्या क्यों की गई. बताया जा रहा है कि धर्मसिंह के माथे पर गोली मारी गई थी. वारदात को शनिवार तड़के अंजाम देने की बात सामने आ रही है.

पुलिस ने कहा कि वह इस हत्याकांड की जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपराध में शामिल शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हत्या क्यों की गई इसकी वजह तलाशी जा रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!